बॉलीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी2 को लेकर सुर्खियों में है।फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है।हाल ही में अपनी फिल्म की सक्सेस के बाद एक इंटरव्यू में शामिल हुई रानी मुखर्जी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें की।इस दौरान रानी ने बताया कि उनकी पति आदित्य के साथ किस बारे लड़ाई होती है।

रानी ने बताया कि उनका और पति आदित्य चोपड़ा का झगड़ा हमेशा बेटी आदिरा को लेकर होता है। क्योंकि जब आप माता पिता होते हैं तब आपके विचार परस्पर विरोधी होते हैं।रानी कहती है कि आदित्य चोपड़ा समय के बड़े पाबंद हैं। वो हमेशा हर जगह वक्त से पहले ही पहुंच जाते हैं। जब मैं उनसे पूछती हूं कि हम इतनी जल्दी क्यों जा रहे हैं तो आदित्य कहते हैकि हम जल्दी जाएंगे तो सारा काम आराम-आराम से करेंगे इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
इतना ही नहीं रानी ने अपनी और आदित्य की लड़ाई के बारे में बताया कि- जब वो लोग थिएटर में जाते हैं तो आदित्य को फिल्म शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पहुंचना पसंद है। ताकि वो हर फिल्म का ट्रेलर देख सकें। साथ ही उन्हें थिएटर की लाइट बंद होते देखना पसंद है। कई बार इस बात को लेकर भी हमारे बीच बहस होती है।खैर इन दिनों कपल अपनी निजी जिंदगी के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी काफी बिजी है।
रानी यशराज बैनर की अगली फिल्म बंटी और बबली2 में नजर आएंगी।जिसमें सैफ अली खान रानी मुखर्जी, सिद्दांत चतुर्वेदी और शरवरी नजर आएंगे फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा