बॉलिवुड अभिनेत्री और सारा अली खान की मां अमृता सिंह 9 फरवरी को अपना जन्मदिन मानती है। 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग ऐक्ट्रेस रह चुकीं अमृता सिंह अभिनता सैफ अली खान की पहली पत्नी भी रह चुकी हैं। आइये उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम घटनाएं।

google
अमृता सिंह ने 33 साल की उम्र अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी कर ली थी। लेकिन इससे पहले उनका नाम विनोद खन्ना, सनी दिओल और क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी जुड़ चुका था।

google
खबरों की मानें तो अमृता अपने सीओ-स्टार सनी देओल से शादी करना चाहती थीं लेकिन अमृता की मां नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी किसी अभिनेता से हो। इसी वजह से उनको सनी देओल से अपना रिश्ता तोडना पड़ा।

google
खबरों के मुताबिक सनी देओल से बिछड़ने के बाद अमृता सिंह भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री के काफी करीब आ गई थी। एक मैगजीन के कवर पर दोनों की एक साथ में तस्वीर छपने के बाद उनके प्यार के किस्से काफी चर्चित हुए। माना जाता है कि रवि शास्त्री की जिंदगी में अमृता की काफी अहमियत थी। अमृता उनके हर मैच में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच जाया करती थीं। उस वक्त उन्हें रवि शास्त्री का 'गुडलक' भी माना जाता था।

google
खबरों के मुताबिक, अमृता सिंह, रवि शास्त्री से शादी करने वाली थी। वहीं रवि को अपने लिए पत्नी के रूप में एक हाउसवाइफ चाहिए थी और अमृता का ध्यान उस वक्त उनका करियर बनाने में था। इस वजह से दोनों की राहें जुदा हो गईं।

google
अमृता और रवि शास्त्री के बारे में एक और दिलचस्प किस्सा काफी खबरों में रहा। अमृता जब रवि शास्त्री के प्यार में थी, उस वक्त उम्र में उनसे 12 साल बड़े विनोद खन्ना को वह बहुत ही पसंद करती थी। रवि ने मजाक-मजाक में उनसे कहा था कि वह विनोद खन्ना को कभी भी रिझा नहीं पाएंगी और इसके बाद विनोद खन्ना से अमृता की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के अफेयर की खबरें आईं।

google
आखिर में अमृता और सैफ अली खान की मुलाकात एक फिल्म के सेट्स पर हुई। सैफ ने अमृता को रात के खाने पर साथ चलने के लिए कहा। लेकिन अमृता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह बाहर नहीं जातीं है, लेकिन सैफ चाहे तो उनके घर पर रात के खाने के लिए आ सकते हैं। जिसके बाद सैफ अली खान उनके घर गए और डिनर डेट के आखिर में दोनों के बीच किस हुआ। इसके बाद सैफ अमृता के घर पर ही रुक गए।

google
इसके बाद सैफ और अमृता ने शादी का फैसला लिया। जिसके लिए अमृता ने अपना धर्म भी परिवर्तन कर लिया था। हालांकि दोनों की शादी 13 साल चली और उनका तलाक हो गया। सैफ अली खान और अमृता सिंह के दो बच्चे हैं। बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम। आज के दिनों में उनकी बेटी सारा बॉलिवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं और काफी मशहूर अभिनेत्री हैं