कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल होता है। ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करती हैं, जिनके बारे में जानकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाता है। यह मामला है यूपी के इटावा का है। यहां ससुर और बहू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया है कि दोनों ने अवैध संबंधों के कारण यह कदम उठाया है।

Third party image reference
लवेदी के पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें असदपुर गांव से सूचना मिली कि एक अधेड़ और 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। जांच के बाद, पुलिस ने घटना के संबंध में दिल्ली में रहने वाले मृतक के बेटे भोगीराम से बात की।

Third party image reference
उन्होंने बताया कि उनकी मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। उसकी शादी कुछ साल पहले सरिता से हुई थी। शादी के बाद, वह अपनी नौकरी पर दिल्ली चला गया। फिर उसे ग्रामीणों से पता चला कि उसकी पत्नी का उसके पिता कृष्ण मुरारी के साथ अवैध संबंध था। इसलिए, वह अपने गांव भी नहीं आता था।

Third party image reference
उन्होंने बताया कि संभावना है कि दोनों ने अवैध संबंध होने के बारे में गांव में चर्चा से लगातार परेशान होने के बाद यह कदम उठाया है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब तक लड़की के परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर ऐसा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी