पेट दर्द की शिकायत पर नाबालिग पहुँची सिविल अस्पताल, मेडिकल जांच में निकला कुछ ऐसा कि...
Third party image reference
पेट दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल पहुंची 15 साल की लड़की, मेडिकल जांच में पांच माह की गर्भवती निकली। मामला पंचकूला का है। जब डॉक्टरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी महिला थाने से अस्पताल पहुंचे और लड़की की काउंसलिंग करने के बाद पाया गया कि उसके साथ नेपाल में बलात्कार किया गया था।
Third party image reference
पीड़िता के साथ दोस्ताना माहौल में हुई बातचीत में पुलिस को पता चला कि बलात्कार का आरोपी भी नेपाल के एक गाँव का था। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी की पहचान बताई है लेकिन पुलिस आरोपी की उम्र का स्पष्ट पता नहीं लगा सकी है। क्योंकि पीड़िता के परिवार को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Third party image reference
आरोपी केवल पीड़िता के संपर्क में था और उसने नाबालिग को झांसे में फंसाकर उसके साथ बलात्कार किया। लेकिन परिवार को बेटी के बलात्कार के बारे में गुरुवार को तब पता चला जब उसे पेट दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल -6 ले जाया गया। शिकायत पर महिला थाने में आरोपी को नामदज किया गया है। अब पंचकूला पुलिस आरोपी को नेपाल से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू करेगी


