बॉलीवुड मनोरंजन से भरी दुनिया है, एक बार जो फिल्म बन जाए वो आमतौर पर कभी मिटती नहीं, वो दृश्य एक तरह से अमर बन जाते हैं, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हर इंडस्ट्री में आखिर काम तो इंसान ही कर रहे हैं और इंसान कभी अमर नहीं हो सकते। कभी ना कभी हर इंसान को अपना शरीर त्याग के आगे के अलौकिक सफर के लिए जाना पड़ता है।

Image- newstimes.co.in
हाल ही में बॉलीवुड से जुड़ी एक नामचीन हस्ती का निधन हो गया। इस खबर के बाहर आने के पश्चात पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल फ़ैल गया है, खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तो बहुत ज़्यादा दुखी हैं। दरअसल 'पद्मा श्री' से सम्मानित मशहूर एवं नामचीन फैशन डिज़ाइनर 'वेंडेल रॉड्रिक्स' का निधन हो गया है। 59 वर्षीय वेंडेल की मृत्यु सोते समय अचानक हार्ट अटैक पड़ने से हुई।

Image- news18.com
ये खबर जैसे ही स्टार्स को पता चल रही है वैसे ही वह सोशल मीडिया पर वेंडेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की पोस्ट्स करने लगे हैं। वेंडेल ख़ासतौर पर एक्ट्रेसेस की ड्रेसेस डिज़ाइन किया करते थे और वह कई टॉप एक्ट्रेसेस से अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे।

Image- instagram.com
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने वेंडेल को याद करते हुए लिखा कि उनके 18 साल की उम्र में मुंबई आने का एक मुख्य कारण वेंडेल थे और वेंडेल ने उनके करियर में बेहद मदद की थी, मलाइका अरोड़ा ने भी वेंडेल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी मृत्यु पर दुख बयां किया।

Image- twitter.com
जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन रामपाल, पूजा बेदी, सोना महापात्रा और एवलिन शर्मा जैसे कई अन्य सेलेब्रिटीज़ ने भी वेंडेल की अप्रत्याशित मृत्यु पर शोक जताया। समलैंगिकता के पक्ष में लड़ने वाले वेंडेल के लाइफ पार्टनर ने भी उनकी याद में एक दर्द भरा नोट लिखा। आप वेंडेल की रूह की शांति के लिए प्रार्थना ज़रूर क