कभी-कभी सोते समय हमें लगता है कि हम सपना देख रहे हैं, लेकिन जब आप सुबह उठते हैं, तो वह सपना सच हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका में रहने वाली एक महिला के साथ, जिसकी चौंकाने वाली कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Third party image reference
 दरसल, कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना इवांस ने सपना देखा कि वह और उसका मंगेतर एक तेज गति वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान कुछ दुष्ट लोगों ने उनकी सगाई की अंगूठी छीनने की कोशिश की, जो हीरे की थी, लेकिन उसने अंगूठी को बचाने के लिए उसे निगल लिया। जब 29 वर्षीय इवांस सुबह उठी तो वह यह देखकर हैरान रह गई कि उसकी अंगुली में सगाई की अंगूठी नहीं थी। इसके बाद इवांस ने अपने मंगेतर को जगाया और उसे सपने वाली बात बताई। फिर दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचे।

Third party image reference
जब डॉक्टरों ने अस्पताल में इवांस का एक्स-रे किया, तो उसके पेट में 2.4 कैरेट हीरे की अंगूठी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद, इवांस के पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन उससे पहले उनकी मृत्यु से संबंधित एक फॉर्म पर हस्ताक्षर कराया गया।

Third party image reference
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इवांस ने कहा कि मैं उस समय बहुत रोई थी, क्योंकि अगर मैं मर जाती, तो लोग मुझे पागल समझते। हालाँकि, उस अंगूठी को उसके पेट से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। अब इवांस का कहना है कि वह जल्द ही अपने मंगेतर बॉबी हॉवेल से शादी करेंगी