बॉलीवुड कपल अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते है. बीती रात एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अपने परिवार के साथ डिनर डेट पर पहुंची तो मीडिया के कैमरे में कैद हो गई. ऐश्वर्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Third party image reference
दरअसल देर रात ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे. इस दौरान ऐश्वर्या राय बेहद ही खूबसूरत अंदाज़ में नजर आई तो आराध्या के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी.

Third party image reference
आराध्या और अभिषेक बच्चन ने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी तो ऐश्वर्या ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी हॉट और स्टाइलिश लग रही थी. इस दौरान यह जोड़ी काफी खुश लग रही थी.

Third party image reference
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक्टर शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले है