सोनोग्राफी करने वाले कंप्यूटर की स्क्रीन पर देखा कि अचानक उसके बच्चे के पास उसकी मां का चेहरा दिख रहा है। रेबिका घबरा गयी यहां तक कि नर्स भी यह मंजर देखकर चौक गयी। बच्चे के बिल्कुल नजदीक है उसकी मां का चेहरा झलक रहा था।

रेबिका ने बताया कि मेरे प्रेग्नेंट होने से कुछ ही समय पहले मेरी मां की मौत हो गई थी। वह मेरे मां बनने को लेकर हमेशा परेशान रहती थी उसे अफसोस था कि मैं मां नहीं बन पाउंगी। लेकिन मैंने यह बात अब तक नहीं बताया था कि वह मां बनने वाली है।

रेबिका का यह भी कहना है कि उसकी मां बच्चे को अपना आशीर्वाद देने आयी थी। उसने अपनी पोस्ट में लिखा मैं अपनी मां को बता नहीं पाई थी कि मैं गर्भवती हूं और वह इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई जिसका अंदाजा उसे बिल्कुल भी न था। रेबिका की सोनोग्राफी कर रही नर्स ने बताया की उसकी मां का चेहरा बिल्कुल बच्चे के बगल में दिख रहा था मैं भी देखकर हैरान रह गयी