Image result for 32 साल से रेखा की परछाई बनकर रह रही ये महिला
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा 10 अक्टूबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रही है। रेखा ने साल 1966 में साउथ फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने 'उमराव जान', 'इजाजत', 'घर' और 'कलयुग' जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड को अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। रेखा फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही। आज भी हर कोई उनके सिन्दूर का राज जानना चाहता है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है की रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ रिलेशनशिप में है। एक रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया की रेखा और फरजाना पति-पत्नी की तरह रहते है।
जानिए विस्तार से -

Image source : www.pinterest.com
32 साल से रेखा के साथ है फरजाना
बता दे फरजाना पिछले 32 साल से रेखा के साथ रह रही है। उन्हें अक्सर रेखा के साथ स्पॉट किया जाता है। फरजाना को रेखा की परछाई कहा जाता है। मोहनदीप नाम के एक जर्नलिस्ट ने अपनी किताब 'Eurekha' में रेखा और फरजाना से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए है। मोहनदीप ने अपनी इस किताब में रेखा की जिंदगी के कई राज खोले है।

Image source : www.pinterest.com
जानिए क्या लिखा है किताब में
किताब में लिखा है की रेखा और उनकी सेक्रेटरी फरजाना के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध है। इतना ही नहीं किताब में लिखा गया है की रेखा के कमरे में कोई नहीं जा सकता है। लेकिन फरजाना यहां बिना किसी रोक-टोक के जाती है। इस कमरे के अंदर रेखा और फरजाना दोनों पति-पत्नी की तरह व्यवहार करते है। इतना ही नहीं फरजाना का पहनावा भी पुरुषों जैसा ही है।

Image source : www.pinterest.com
फरजाना के बिना नहीं रह सकती रेखा
एक और जर्नलिस्ट मालविका संघवी ने रेखा और फरजाना के बारे में लिखा है, 'रेखा और फरजाना दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट है। मैं एक बार रेखा और फरजाना के साथ कार में मुंबई के ट्रैफिक में थी। इस दौरान कार की खिड़की रेखा को परेशान करने लगी। तब फरजाना ने खिड़की बंद कर दी थी। यानी रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना अच्छे से जानती है