इस शख्स ने गुलशन कुमार को मारी थीं 16 गोलियां, 10 मिनट तक चींखते सुनता रहा अबू सलेम
दोस्तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा विख्यात म्यूजिक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार कभी जूस की दुकान से करियर की शुरुआत करके 'कैसेट किंग' बने हुए थे। गुलशन कुमार का जन्म 5 मई 1956 को हुआ था। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार वो शख्सियत हैं, जिन्हें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि आम लोग भी नहीं भूल पाए हैं। वे लोगों की नजरों में उस वक्त आए हुए थे, जब उन्होंने देश में कैसेट के साम्राज्य को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई हुई थी। हालांकि, उन्हें एक और वजह से याद किया जाता है वो है उनकी दर्दनाक मौत।
Third party image reference
तो आइए आज हम आपको बताते हैं कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार की कैसे बेरहमी से हत्या की गई थी।
Third party image reference
दोस्तो एक पंजाबी फैमिली में जन्मे गुलशन कुमार छोटी उम्र से ही बड़े सपने देखते रहते थे। गुलशन कुमार का परिवार दिल्ली में रहा करता था। शुरुआत में गुलशन कुमार ने जूस की दुकान लगाकर पैसे कमाना शुरू किया था। गुलशन को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था, इसलिए वे ओरिजनल गानों को खुद की आवाज में रिकॉर्ड करके उन्हें कम दाम में बेचा करते थे। गुलशन को जब दिल्ली में तरक्की के आसार नहीं दिखे तब उन्होंने मुंबई जाने का फैसला कर लिया।
Third party image reference
दोस्तो अपनी मेहनत के दम पर गुलशन कुमार कामयाबी की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहे थे, और साथ ही उनके दुशमन भी बनने शुरू हो गए थे। एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित एक किताब 'My Name Is Abu Salem' के मुताबिक अबु सलेम ने सिंगर गुलशन कुमार से 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा हुआ था, लेकिन गुलशन कुमार ने मना करते हुए कहा था कि इतने रुपये देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। इस बात से नाराज सलेम ने शूटर राजा के जरिए गुलशन कुमार का 12 अगस्त 1997 को मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 16 गोली मारकर गुलशन कुमार की हत्या भी कर दी थी।
Third party image reference
दोस्तो गुलशन कुमार को मारने के बाद शूटर राजा ने अपना फोन 10 से 15 मिनट तक ऑन रखा हुआ था ताकि गुलशन कुमार की चीखें अबु सलेम सुन सके। एस.हुसैन जैदी ने अपनी किताब में बताया है कि गुलशन कुमार के मर्डर के बाद जब एक रिपोर्टर ने अबू सलेम से इस बारे में पूछा। तो इसके जवाब में अबू सलेम ने कहा ये मर्डर लालकृष्ण आडवाणी ने करवाया हुआ है। आप उनसे जाकर पूछिये।
Third party image reference
दोस्तो गुलशन कुमार की हत्या के बाद सारी जिम्मेदारी बेटे भूषण कुमार पर आ गई थी। भूषण ने पिता के मेहनत से खड़े किए कारोबार को संभाला और आज टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक है
