चीन में एक मनुष्य ऐसा भी है, जो रोज यांग्ट्जी नदी को तैरकर पार करके दफ्तर जाता है। वुहान के रहने वाले 53 साल के झू बीवू ट्रैफिक की दिक्कत से बचने के लिए पिछले 11 साल से इसी तरह दफ्तर जा रहे हैं। वे दफ्तर पहुंचने के लिए रोज 2.2 किमी तैरते हैं। इसके लिए उन्हें 30 मिनट का समय लगता है। हलाकि ट्रेन से उन्हें एक घंटे का समय लगता है।
स्वस्थ्य रहने के लिए भी तैरते हैं झू स्थानीय मीडिया के अनुसार, झू हेनयांग जिले में रहते हैं और वुचांग के एक फूड मार्केट में बतौर मैनेजर काम करते हैं। झू ने मीडिया को बताया था कि वे केवल वक़्त बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ्य रहने के लिए भी नदी तैरकर दफ्तर जाते हैं।
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि झू सुबह तकरीबन 7 बजे नदी किनारे पहुंचते हैं और कपड़े, जूते और अन्य चीजें उतारकर वॉटर प्रूफ बैग में रखते हैं। फिर नदी में छलांग लगाते हैं। नदी पार करने के बाद वे कपड़े पहनकर तैयार होते हैं और दफ्तर के लिए रवाना हो जाते हैं।
झू ने बताया कि 1999 में उनका भार 100 किग्रा से अधिक था और उन्हें टाइप-2 शुगर की बीमारी भी थी। किन्तु, अब उनका वजन और ब्लड शुगर दोनों सामान्य स्तर तक आ गए हैं। उन्हें अब किसी तरह की बीमारी नहीं है।
2004 में नदी के तट पर झू ने तैरना शुरू किया था। उन्होंने 2.2 किमी तैरने की ट्रेनिंग भी ली। 2008 से झू ने विंटर स्वीमिंग इवेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया। 2008 से ही उन्होंने नदी तैरकर दफ्तर जाना शुरू किया।
झू ने कहा कि नदी पार करना सरल नहीं होता, इसके लिए कड़ी ट्रेनिं