मुंबई की इस लड़की की खूबसूरती ही बनी सबसे बड़ी मुसीबत, वजह आपको हैरान कर देगी
Facebook Image
दोस्तों आपने अक्सर किसी लड़की को चेहरे पर दाग धब्बे या चेहरे पर मुहांसों आदि की वजह से परेशान होता जरूर देखा होगा। लेकिन किसी लड़की को उसकी खुद की खूबसूरती के बारे परेशान होना, ऐसा शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। जी हाँ दोस्तों, मैं बात कर रहा हूँ मुंबई की रहने वाली पूजा गणात्रा के बारे में, पूजा को अपनी खूबसूरती के कारण बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
Facebook Image
Facebook Image
भारतीय माता-पिता की बेटी पूजा को लोग विदेशी कह कर चिढ़ाते हैं और पूछते हैं कि तुम्हारे माता-पिता भारतीय दिखते हैं तो तुम विदेशियों जैसी क्यों दिखती हो। इतना ही नहीं, क्लास में टीचर कहती हैं, तुम स्लीवलेस कपड़े न पहना करो, लोगों का ध्यान जाता है। कहीं घूमने जाती हैं, तो लोग फॉरेनर समझकर उनके साथ फोटो खिंचाने चले आते हैं।
Facebook Image
Facebook Image
पूजा जब हिंदी बोलती हैं, तो अजनबी चौंक जाते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है पूजा के साथ। ऐसा इसलिए क्योंकि वे तो उन्हें पर्यटक समझ रहे होते हैं लेकिन असल में वो इंडियन ही हैं। पूजा नस्लीय टिप्पणियों की भी शिकार होती हैं। पूजा कहती हैं, अब वह डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं, जिससे पता चल सके कि उनके लुक का राज क्या हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि पूजा का कोई पूर्वज विदेशी रहा हो, जिससे वह विदेशियों की तरह दिखती हैं।




