इन दिनों बिग बॉस के घर में दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सिडनाज़ की जोड़ी के बीच में दरार पड़ी हुई है। पिछले कुछ एपिसोड से हम देखते आ रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल से ना तो बात कर रहे हैं और साथ ही उन्हें पूरी तरह से इग्नोर कर रहे हैं।

Third party image reference
शहनाज गिल बार-बार सिद्धार्थ को मनाते हुए नजर आती हैं लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से मानने को तैयार नहीं है। एक एपिसोड के दौरान है जब शहनाज गिल, सिद्धार्थ को मनाती हैं तो सिद्धार्थ गुस्से में शहनाज को नीचे गिरा देते हैं और उनके दोनों हाथ पकड़ लेते हैं, जिस पर शहनाज गिल रोने लग जाती है।

Third party image reference
तो सिद्धार्थ की इस हरकत को लेकर काफी सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने अपने विचार प्रकट किए थे तो हाल ही में शहनाज के पिता भी सिद्धार्थ की इस हरकत का जवाब देते हुए सामने आए हैं। शहनाज के पिता ने स्पॉट बॉय से बातचीत करते हुए कहा कि -

Third party image reference
'शहनाज और सिद्धार्थ के बीच जो भी उस दिन हुआ वह महज एक मजाक था। सिद्धार्थ और शहनाज बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, और इनके बीच ऐसी छोटी मोटी लड़ाई चलती रहती है। सिद्धार्थ ने जो शहनाज के साथ किया वह मुझे नहीं लगता कि गलत है, कुछ दिन पहले शहनाज ने सिद्धार्थ के बाल खींचे थे और शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ भी लगा दिया था तो सिद्धार्थ ने भी मजाक में ऐसा कर दिया होगा'।

Third party image reference
जिसके बाद शहनाज के पिता से पूछा गया कि सिद्धार्थ का ऐसा करना क्या आपको परेशान नहीं करता, तो इस पर शहनाज के पिता ने कहा कि नहीं मैं इन सब चीजों से परेशान नहीं होता। जैसा कि मैंने आपको बताया कि शहनाज और सिद्धार्थ अच्छे दोस्त हैं तो दोस्तों के बीच ऐसी चीजें होना नॉर्मल सी बात है