महिला को प्रेगनेंसी के दौरान पेट के तिल पर होने लगी खुजली, लेकिन उसने उसे कर दिया इग्नोर, फिर......
कई बार लोगों के साथ ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिनके बारे में सुनकर बिलकुल यकीन ही नहीं होता कि ऐसा भी कुछ हो सकता। जी हां, दरअसल ये कहानी इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला की है जिसको कुछ समय से खुजली की समस्या थी हालांकि वो इसे एक नॉर्मल बात समझ रही थी लेकिन ये जानकर वो तब हैरान रह गई कि जब उसे पता चला की वो खुजली दरअसल कैंसर की वजह से चल रही थी।

दरअसल महिला को ये खुजली तब से चल रही थी, जब वो प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन तब उसने इस बात को इग्नोर कर दिया था। हालांकि जब डिलीवरी के बाद भी खुजली बंद नहीं हुई, तो महिला डॉक्टर के पास पहुंची। तब उसे ये शॉकिंग बात पता चली।
पेट के तिल पर अचानक शुरू हुई खुजली
ये कहानी लॉरी मर्फी नाम की महिला की है। जो अपने दो बेटों ऑस्कर और ओलिवर के साथ रहती है। पिछले साल जब ओलिवर का जन्म नहीं हुआ था और लॉरी को छह महीने का गर्भ था, उसके पेट में मौजूद तिल पर अचानक जोरों की खुजली होना शुरू हो गई।

महिला ने ये सोचकर खुजली को इग्नोर कर दिया कि प्रेग्नेंसी में पेट की स्किन फैल जाती है तो इसलिए ऐसा हो रहा होगा।
हालांकि कुछ दिनों बाद महिला के साथ नई दिक्कत शुरू हो गई। नहाने के दौरान उसका पूरा शरीर तो गर्मी की वजह से गुलाबी हो जाता, लेकिन पेट पर तिल के आसपास एक सफेद रंग की रिंग बनने लगी। महिला को ये बाद बेहद अजीब लगी, लेकिन एकबार फिर उसने प्रेग्नेंसी की दिक्कत समझकर उसे इग्नोर कर दिया।
फिर कुछ महीनों बाद जब ओलिवर का जन्म हो गया और इसके बाद वो निशान नहीं गए तो उसे कुछ घबराहट हुई और वो डॉक्टर के पास गई।

डॉक्टर ने महिला के तिल की अच्छे से जांच करने के बाद सर्जरी की और उसे निकाल दिया। हालांकि तब तक भी कैंसर के बारे में कुछ पता नहीं चला था। दो हफ्ते बाद जब जांच रिपोर्ट आई तो डॉक्टर ने महिला को तुरंत हॉस्पिटल बुलाया और उसे मेलानोमा यानि एक प्रकार का स्किन कैंसर होने की बात बताई।
पिता की बात आई काम
ये बात पता चलने के बाद डॉक्टर ने धीरे-धीरे करते हुए महिला के शरीर से छह तिल निकाल दिए। हालांकि अब वो पूरी तरह ठीक हो चुकी है लेकिन फिर भी डॉक्टर ने उससे कहा है कि जरूरत पड़ने पर बाकी के तिल भी निकालने पड़ सकते हैं।
इसके पश्चात महिला ने बताया कि उसके पिता को भी स्किन कैंसर था लेकिन बीमारी के फैलने से पहले ही उसका पता लग गया था। उसके पिता अक्सर उससे तिल को चेक करने के बारे में कहते रहते थे। उनका कहना था कि जब भी तुम्हें तिल में कोई परिवर्तन नजर आए तो उसकी जांच डॉक्टर से जरूर कराना।

अब लॉरी कहती है कि मैं बहुत खुश हूं जो मेरे पिता मुझसे वो सब बातें किया करते थे, वरना मैं कभी डॉक्टर के पास नहीं जा पाती।
अब लॉरी अन्य लोगों को भी सलाह देते हुए उन्हें अलर्ट एवं जागरूक करने का काम कर रही है। लॉरी का कहना है कि जब भी आपको अपने तिल में कोई परिवर्तन नजर आए तो तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलें।