अमिताभ बच्चन परिवार में मचा हाहाकार , परिवार के इस सदस्य का निधन
Third party image reference
श्वेता बच्चन की सास और राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा का आज निधन हो गया है 71 साल की उम्र में रितु ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया श्वेता के पिता यानी अमिताभ बच्चन ने अपनी समधन के निधन की जानकारी अपने ब्लॉग पर भी दी है अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘मेरी समधन रितु नंदा, श्वेता बच्चन की सास का रात 1:15 बजे अचानक निधन हो गया' |
रितु नंदा बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन थीं। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रणधीर ने कहा, ‘देर रात रितु नंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं हम दिल्ली में हैं, और उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा’ |
Third party image reference
रितु नंदा बॉलीवड एक्टर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर की बुआ थीं। उनके अचानक निधन की खबर से रिद्धिमा कपूर शॉक्ड हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बुआ को श्रद्धांजलि दी है रिद्धिमा ने बुआ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं आपसे ज्यादा दयालु और अच्छे इंसान से नहीं मिली भगवान आपकी आत्मा को शांति दे बुआ'।रिद्धिमा को पोस्ट पर एकता कपूर ने भी कमेंट कर रितु नंदा को श्रद्धांजलि दी है |
ऋषि कपूर की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने अभी अपने इंस्टाग्राम पर रितु के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है नीतू ने लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे' |
Third party image reference
आपको बता दें कि श्वेता के ससुर के निधन को भी अभी बहुद ज्यादा वक्त नहीं हुआ है अगस्त 2018 में श्वेता के ससुर राजन नंदा का निधन हुआ था रिद्धिमा कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए राजन नंदा की निधन की जानकारी दी थी |
Third party image reference
श्वेता बच्चन की शादी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है वो मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका नाम एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है रितु खुद एक एंट्रप्रेन्योर थीं और एक लाइफ इन्श्योरेंस बिजनेस से जुड़ी हुई थीं



