Third party image reference
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस बहुत ही ज्यादा हैप्पी रहते हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका अनोखा अंदाज नज़र आ रहा है। जी हां, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल अलग नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ इस तस्वीर में पति निक जोनस भी नज़र आ रहे हैं, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों को देखते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति संग विंटर हॉलीडे पर गई हुई हैं, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखने को मिल रही है। बता दें कि दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और सार्वजनिक प्लेस पर प्यार जताने से भी पीछे नहीं हटते हैं, जिसकी वजह से इन्हें एक परफेक्ट कपल के रुप में माना जाता है।
पति संग हाथों में हाथ डाले दिखीं प्रियंका चोपड़ा

Third party image reference
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ विंटर वेकेशन मना रही है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत सा कैप्शन देते हुए लिखा कि बाय बाय विंटर, मिलते हैं 2020 में। बता दें कि ये तस्वीरें क्रिसमस की बताई जा रही है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे के बहुत करीब नज़र आ रहे हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिग है।
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा बर्फ की वादियों में भी कहर बरपाती हुई नज़र आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस इन तस्वीरों को देख उन पर फिदा हो गए और जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें, तो वे बहुत ही ज्यादा कूल नज़र आ रही हैं। विंटर लुक में भी प्रियंका अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं, जिसकी वजह से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।
परफेक्ट कपल माने जाते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Third party image reference
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनिया के परफेक्ट कपल की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। दरअसल, दोनों के बीच बहुत ही अच्छी बॉडिंग देखने को मिलती है, जिसकी वजह से लोग उनसे प्रेरणा भी लेते हुए नज़र आ रहे हैं। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से अफेयर के कुछ समय बाद ही शादी कर ली और अब उनकी शादी को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच जबरदस्त ब़ॉडिंग देखने को मिलती है, जिससे काफी लोग प्रभावित हैं।