एक ट्रक वाले ने बचाई थी इस लड़की की इज्जत, लड़की ने चुकाया ऐसे एहसान जानकर हैरान रह जाएंगे
शकील अब दुनिया में अकेला था। चार साल पहले एक दुर्घटना में उसकी पत्नी और दो बच्चे भगवान को प्यारे हो गए थे। शकील अब ट्रक चलाता था और अपना गुजर बसर कर रहा थे। शकील ग्राम अहमदपुरपुर , जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह अक्सर अपना ट्रक काफी दूर -दूर तक ले जाता था। उसे जहां भी मन होता रुक जाता और होटल पर खाना खाता और फिर चल देता। इसी तरह उसकी जिन्दगी के दिन गुजर रहे थे।
Image Source : khabar.ndtv.com
एक दिन शकील ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। अचानक उसकी नजर इटावा और मैनपुरी के बींच एक गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी बिल्कुल खाली थी और सुनसान जगह में खड़ी थी। शकील को कुछ शक हुआ तो उसने अपना ट्रक रोक दिया। तभी उसे एक तरफ से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। शकील ने अपने कंडक्टर अमित को साथ लिया और उस तरफ दौड़ा जिस तरफ से लड़की की आवाज आ रही थी। शकील ने जब पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। तीन जवान लड़के एक लड़की के कपड़ों को नोच -नोच कर फेंक रहे थे। शकील जोर से चिल्लाया तो वो तीनो शकील की तरफ दौड़े और गालियां देते हुए उस पर टूट पड़े।
Image Source : yourstory.com
शकील भी होशियार था। उसने भी अपने हाथ में एक लोहे की रॉड पकड़ रखी थी। उसने एक नौजवान के रॉड मारी। इसके बाद दो युवकों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद शकील को जमकर पीटा। शकील लहूलुहान हो गया किन्तु इसके बाद भी वह और उसका कंडक्टर उनसे लड़ते रहे। आखिर मजबूर होकर उन तीनो को भागना पड़ा। इसके बाद शकील ने ट्रक के अन्दर से एक चादर मंगाई और उसे उस लड़की को ओढ़ाया और रोड पर ले आये।
Image Source : yourstory.com
उस लड़की का नाम रेनू सिंह था। वह अलीगढ़ की रहने वाली थी। वह अलीगढ़ में ही एक स्कूल में लेक्चरर थी। उसके भी माता पिता नहीं थे और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। शकील भी काफी लहुलुहान था। इसलिए रेनू उसे लेकर अस्पताल गई और उसका इलाज कराया। रेनू भी काफी जख्मी थी। डॉक्टर ने उसका भी इलाज किया। इसके बाद शकील ने जब अपनी पूरी कहानी बताई तो रेनू भी रो पड़ी। इसके बाद रेनू ने शकील को अपने पास रख लिया। शकील अब रेनू के पास उसके पिता की तरह रहता है। रेनू ने ये अपनी कहानी 11 सितम्बर 2019 को अपनी शादी के अवसर पर शकील का परिचय देते हुए सभी को बताई। आज शकील को ऐसा एहसास नहीं होता कि उसका कोई बच्चा नहीं है और रेनू भी अपने पिता को पाकर बहुत खुस है। अब वह अपने पति के साथ उसी घर में रहती है जिसमे शकील रहता है


