दो युवकों संग होटल में गई विवाहिता, अगले दिन बेड पर मिली इस हालत में...
हाल ही में जुर्म का एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है जहां ओयो टाउन हाउस होटल के कमरा नंबर 403 में भिवानी की निवासी युवती की लाश प्राप्त हुई है।
गुरुग्राम। हाल ही में जुर्म का एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है जहां ओयो टाउन हाउस होटल के कमरा नंबर 403 में भिवानी की निवासी युवती की लाश प्राप्त हुई है। इस मामले में प्राप्त खबर की माने तो, एक दिन पूर्व ही युवती ने गुरुग्राम के इसी होटल में दो युवकों संग चेक इन किया था किन्तु पिछले मंगलवार रात लगभग 9 बजे उसका शव कमरे से प्राप्त हुआ।
मामले में मिली सूचना की माने तो, गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची एवं तत्पश्चात उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामले में पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है। दरअसल गुरुग्राम पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी कि, ''सेक्टर 47 में बने ओयो टाउन हाउस होटल के कमरा नंबर 403 में एक युवती ने कमरा भीतर से बंद कर रखा है व दरवाजा नहीं खोल रही है।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं कमरे का दरवाजा धक्का मारकर खोला तो बेड पर एक युवती मरी हुई हालत में मिली।'' मामले में कहा गया है कि मृतक की पहचान भिवानी की रहने वाली सुनैना के रूप में हुई व मृतक युवती विवाहित है और उसका 9 वर्ष का बच्चा भी है।
पुलिस की माने तो, 'मृतक के पति का इल्जाम है कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या की है।' पुलिस ने यह भी बताया कि, ''वह कल दो युवकों संग इसी होटल में आई थी। किन्तु रात को ही जब दोनों युवक कमरे से बाहर गए हुए थे तभी युवती की हत्या हुई है।'' मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है
