शेरों ने बचाई एक 12 साल की मासूम बच्ची की जान, लोगों ने बताया इसे कुदरत का करिश्मा
आज मैं आपको एक ऐसी जीवन की घटना के बारे में बताने जा रहा हूँ, जहां इंसानियत के कहर को जानवरों ने रोंका। यह घटना सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल भी हो रही है और लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं। इस घटना को एक बीबीसी सहित कई बड़े चैनलों ने कवर किया और कई एक्सपर्टों ने अपनी राय भी दी है। आइये अब जानते है लाइफ की ऐसी घटना के बारे में जिसे लोगों ने कुदरत का करिश्मा बताया है।
Image Source : rajdhaniupdate.com
अफ़्रीकी राष्ट्र इथियोपिया में लड़कियों की उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी करने का चलन है। यहां तक की शादी के लिए लड़कियों का अपहरण तक किया जाता है। इथोयोपिया में गांवों की 71 प्रतिशत आबादी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यहां 70 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियों की शादी मार-पीट कर बंदी बनाकर कराई जाती है।
Image Source : aajtak.intoday.in
ऐसा ही एक मामला एडिस अबाबा से 350 मील दूर एक 12 साल की लड़की का सामने आया, जिसको जानकर सभी हैरान हो गए। यह लड़की पिछले 1 हफ़्ते से उन सात लोगों के चंगुल में थी जो उसे जबरन शादी के लिए अगवा करके ले गए थे। इन दबंगों के खिलाफ जब इंसानियत हार गई तो जानवर ने इन लोगों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। लड़की को बचाने के लिए तीन शेरों ने रास्ता रोक लिया। शेर तब तक लडकी के साथ रहे जब तक उन्हें इस बात का यकीन नहीं हो गया कि लड़की सुरक्षित है।
Google Image
इस बात की पुष्टि की वहां के सार्जेंट ने की। उन्होंने बताया, ‘जब तक ये लड़की हमें और उसके रिश्तेदारों को मिली, उससे पहले तकरीबन आधे दिन तक शेरों ने उसकी रखवाली की। जब उन्हें लगा कि लड़की पूरी तरह सुरक्षित है तो उसे वहीं छोड़ जंगल में चले गए।
Google Image
अगर ये उसके साथ न होते तो, उसके साथ बहुत बुरा हो सकता था। कहा जा रहा है कि इस बच्ची को सबसे पहले उन लोगों ने काफी मारा-पीटा था, लेकिन वो किसी तरह वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गई। जिसे दोबारा पकड़ने के लिए दरिंदे लड़की का पीछा कर रहे थे। तभी सामने आये शेरों ने लड़की की हिफाजत की। इंसानों के दुश्मन माने जाने वाले शेरों की इस अनोखी दरियादिली की चर्चा अब दुनिया भर में हो रही है



