थाईलैंड शहर से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने महज 2 सालों में 11 लोगों से ना केवल शादी रचाई बल्कि उन्हें लाखों का चूना लगाकर फरार भी हो गई।

Photo - Social MediaThird party image reference
शहर में रहने वाली ये लुटेरी दुल्हन फेसबुक के जरिए पहले अपने शिकार को तलाश करती है। उसके बाद वह लड़कों से दोस्ती कर उनसे मुलाकात करती थी। कुछ मुलाकातों के बाद वे उनके साथ संबंध बनाती थी और फिर उनसे शादी कर पैसे लेकर भाग जाती थी।

Photo - Social MediaThird party image reference
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला ने दो साल के भीतर 11 लोगों से शादी रचाई और हर शख्स से किसी ना किसी बहाने से 4 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक मांगे और कुछ ही दिनों बाद फरार हो गई। 
लोग इस महिला को 'भगोड़ी दुल्हन' का नाम भी दे चुके हैं। भोले-भाले लड़कों से अपने घरवालों के नाम पर पैसे लेती थी। वह कहती कि इसे अपने घरवालों को पैसे वापस करने हैं। ये सब जान प्यार में गिरफ्त मर्द भी इसे झट से पैसे दे देते थे। 

Photo - Social MediaThird party image reference
थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार देर शाम इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस महिला ने सिर्फ अगस्त महिने में ही में 4 शादियां कर डाली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहले 12 पतियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में यह संख्या घटाकर 11 कर दी गई।
आरोपी महिला का नाम जरियापोन बुआयाई है, हालांकि महिला पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

Photo - Social MediaThird party image reference

दोस्तो आपको नही लगता है कमेंट करना चाहिये फाॅलो करे और हमारी हर नई पोस्ट की अपड़ेट पाए अगर आपको लगता है कि हमारी पोस्ट इस लायक है लाइक करे