नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में एक 10वीं की छात्रा के मां बनने का सनसनीखज मामला सामने आया है। इस छात्र ने कुछ दिनों पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया, तो पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। दरअसल, यह छात्रा 19 वर्षीय युवक की हवस का शिकार हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान आरोपित युवक ने छात्रा का आपत्तजिनक वीडियो बना लिया और इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महीनों दुष्कर्म करता रहा।  इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई, लेकिन उसे भी इसका पता नहीं चला। 
पेट दर्द से मां-बाप को पता चला, मां बनने वाली है बेटी
हैरानी की बात तो यह है कि मां-बाप को बेटी के गर्भवती होने का पता तीन दिन पहले शुक्रवार तो उसके पेट दर्द होने के बाद चला। उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए तो वह छह महीने की गर्भवती निकली। डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बाप को सच्चाई बताई उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिछले दिनों इस 10वीं की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इससे नाबालिग से दुष्कर्म का पता चला। डॉक्टरों की मानें तो छह महीने में ही पैदा हुआ बच्चा कमजोर, लेकिन वह स्वस्थ है।
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद साकेत थाना पुलिस ने नाबालिग के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित 19 वर्षीय ध्रुव पाठक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
पुलिस की मानें तो 15 वर्षीय पीड़िता दुष्कर्म पीड़िता अपने परिवार के साथ पुष्प विहार में रहती है औरवहीं के सरकारी स्कूल में 10वीं में पढ़ती भी है। दरअसल, शुक्रवार रात पीड़िता ने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। पुलिस को नाबालिग ने बताया कि आरोपित ध्रुव ने उससे दोस्ती की और बहाने से एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। बाद में आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार-बार दुष्कर्म करता रहा