र्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों का दबदबा पूरे विश्व में है। इनमें प्रमुख है जसप्रीत बुमराह ,मोहम्मद शमी, भुनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा आदि। लेकिन अब जो खबर आ रही है वह मोहम्मद शमी को और उनके परिवार को खुश करने वाली हैं, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर -23 टीम का ऐलान हुआ जिसमें मोहम्मद कैफ नाम का एक खिलाड़ी भी शामिल है ।

 
आपको बता दें कि यह खिलाड़ी भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज शमी का छोटा भाई हैं। जैसे ही इस लिस्ट में इनका नाम आया इनके परिवार में जश्न का माहौल हो गया। इनके पहले भी अगर राष्ट्रीय टीम की बात की जाए तो इरफान पठान और यूसुफ पठान दोनों भाई एक साथ खेल चुके हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या और कुणाल पंड्या भी राष्ट्रीय टीम में एक साथ खेल चुके हैं।


मोहम्मद कैफ की खासियत-

मोहम्मद शमी सिर्फ एक तेज गेंदबाज है जबकि इनका छोटा भाई मोहम्मद के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। यह भी अपने भाई की तरह तेज गेंदबाज हैं लेकिन साथ ही बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हैं।पिछले कई बरसों से बंगाल में रहकर क्रिकेट की तैयारी कर रहे थे और आज जब इनका चयन राज्य की टीम में हो गया तो पूरे घर में जश्न शुरू हो गया।


मोहम्मद शमी को भी फोन के जरिए जब इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने भी खुशी जाहिर की। जब इनकी मां से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है मेरा छोटा बेटा भी राष्ट्रीय टीम में खेलेगा और देश का नाम रोशन करेगा