ICC World Cup: जब भारतीय टीम ने जीता था वर्ल्डकप 1983, यह महान खिलाड़ी बना था जीत नायक
आज हम बात कर रहे हैं ,1983 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के फाइनल मैच के बारे में , 1983 World Cup का यह फाइनल मैच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मैदान लॉर्ड्स में खेला गया था.
Third party image reference
भारतीय टीम ने वर्ल्डकप में तब तक सिर्फ़ एक मैच जीता था. ऐसे में उस टीम से किसी को कोई उम्मीद नहीं थी. उस टीम में कोई हीरो नहीं था. उस टीम में सीमित ओवर मैच के लिए न तो विशेषज्ञ बल्लेबाज़ था और न गेंदबाज़. फिर भी कुछ तो बात थी उस टीम में, और वो बात थी ..थोड़ी सी किस्मत, थोड़ा सा जज़्बा, निश्वार्थ प्रतिबद्धता, ढेर सारी मेहनत और हर जीत के साथ बढ़ता आत्मविश्वास.
Third party image reference
कपिलदेव की कप्तानी में बिना किसी उम्मीद और बगैर किसी दबाव में वर्ल्डकप खेलने गयी भारतीय टीम में एक शख़्स था, जिसकी कामयाबी एक गाथा बनने जा रही थी. मोहिन्दर जिमी अमरनाथ नाम था उसका. बल्लेबाज़ तो थे ही साथ ही ज़रूरत पड़ने पर उपयोगी गेंदबाज़ी भी कर लेते थे. उनके हरफ़नमौला प्रदर्शन का भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान रहने वाला था. वर्ल्डकप 1983 का फाइनल मैच आज के दिन यानी 25 जून को को ही खेला गया था.
Third party image reference
पिछले दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक और ज़िम्बाब्वे को दो बार हराने के बाद कपिलदेव की टीम पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में थी. किसी को यकीन नहीं हो रहा था. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में मोहिन्दर अमरनाथ ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए. दोनों बेहद बेशकीमती विकेट थे- डेविड गावर और माइक गैंटिंग. फिर मोहिंदर अमरनाथ (जिमी) ने 46 रनों की पारी खेल भारत को फ़ाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ऑलराउंडर अमरनाथ मैन ऑफ़ द मैच रहे. फ़ाइनल में 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज़ की टीम सामने थी. वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए कहा था. एंडी रॉबर्ट्स, माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल की पेस बैटरी ने अपना काम कर दिया. भारत केवल 183 रन बना पाया था. अमरनाथ ने 26 रन बनाए. वे सबसे लंबे समय (80 गेंद) तक क्रीज़ पर रहे. खतरनाक कैरेबियाई गेंदबाज़ों के सामने ये आसान नहीं थे.
Third party image reference
लेकिन उस दिन लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शक्तिशाली वेस्टइंडीज़ के सामने 183 रन भी पहाड़ साबित हुआ. भारतीय टीम का दूसरा विकेट 50 पर गिरा, लेकिन जल्द ही स्कोर 76 पर 6 हो गया. उसके बाद जेफ़ डुजां और और मैल्कम मार्शल ने 43 रन जोड़ भारत की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश की. मोहिन्दर अमरनाथ ने दोनों को आउट कर खतरनाक हो रही साझेदारी को खत्म किया. स्कोर 124 पर 8 कर दिया. जीत की इबारत तय हो चुकी थी.माइकल होल्डिंग का विकेट लेकर मोहिन्दर अमरनाथ ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. अमरनाथ फ़ाइनल में भी मैन ऑफ़ द मैच रहे और मैन ऑफ़ द सीरीज़ भी.
Third party image reference
उस साल क्रिकेट की बाइबल मानी जाने वाली पत्रिका विज्डन ने उन्हें साल के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में चुना. कह सकते हैं कि कपिल देव और मोहिन्दर अमरनाथ भारतीय क्रिकेट में बदलाव के सूत्रधार थे. 1983 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट हमेशा के लिए बदल गया.हमेशा अपनी ट्राउंजर के पॉकेट में लाल रुमाल रखने वाले "मास्टर ऑफ़ कम बैक" मोहिन्दर अमरनाथ को तेज़ गेंदबाज़ों के समक्ष बेहतरीन बल्लेबाज़ माना जाता था. 11 में से 9 टेस्ट शतक उन्होने विदेशी जमीन पर बनाए. स्वतंत्र भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ के बेटे मोहिन्दर अमरनाथ अपने तेज़तर्रार मिज़ाज और बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं.
मोहिन्दर जिमी अमरनाथ नाम सुनते ही 25 जून 1983 को वर्ल्ड कप फ़ाइनल का वो दृश्य ज़ेहन में आ जाता है, जिसमें वो विकेट लेकर भीड़ से बचते लॉर्डस के पैवेलियन की ओर भाग रहे होते हैं. 35 साल बाद आज भी वो तस्वीर ताज़ी है




