देवधर ट्रॉफी 2019 के पहले मैच में इंडिया बी ने इंडिया ए को 108 रनों से हरा दिया । इंडिया ए के लिए रूतुराज गायकवाड़ और बाबा अपराजित ने शानदार शतक जमाकर हर किसी का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा वाकया भी घतिक हुआ जिसकी तारीफ लगातार हो रही है।

Third party image reference
हुआ ये कि इंडिया ए के बल्लेबाज जयदेव उनादकट इंडिया बी के विकेटकीपर पार्थिव पटेल के द्वारा बेहद ही नाट्किय ढ़ंग से रन आउट हुए जिसकी कल्पना खुद बल्लेबाज ने नहीं की होगी।

Third party image reference
हुआ ये कि इंडिया ए की पारी के 43वे ओवर के दौरान शाहबाज नदीम की एक अच्छी गेंद को अपने क्रीज से आगे बढ़कर रक्षात्मक तरीके खेला। जयदेन उनादकट रक्षात्मक शॉट खेलकर बड़े आराम से फिर वापस अपने क्रीज के अंदर जा रहे थे लेकिन तभी बड़ी तेजी से फील्डर केदार जाधव ने गेंद को पकड़ कर विकेटकीपर पार्थिव पटेल को फेंक दी।

Third party image reference
पार्थिव पटेल ने चालाकी दिखाई और झट से गेंद स्टंप पर लगा दी। पार्थिव पटेल ने जब गेंद स्टंप पर लगाई तब जयदेव बिल्कुल बेफ्रिक अंदाज में अपने क्रीज के अंदर आ रहे थे। जब तक जयदेव क्रीज के अंदर आते तबतक चालाक पार्थिव पटेल अपना काम कर चुके थे।

Third party image reference


जयदेव को तनिक विश्वास भी नहीं हुआ कि आखिर उनके साथ ऐसा किया हुआ। कुछ समय तक तो जयदेव रन आउट होने के बाद सोचते रह गए तो वहीं पार्थिव पटेल अपने मस्ती भरे इस रन आउट को अंजाम देकर खुद पर गर्व करते हुए नजर आए