किसने कहा, 'फारुख इंजीनियर को बेवकूफाना बयान देने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए था'
पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे. दरअसल, उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, कि भारतीय टीम के चयनकर्ता अनुष्का शर्मा के साथ विश्व कप के दौरान चाय पीते नजर आते थे और उन्ही की ही खिदमत में रहा करते थे.
अनुष्का ने ट्विटर पोस्ट कर दिया था जवाब
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने फारुख इंजीनियर को उनके इस बयान का जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है. जिसमे अनुष्का शर्मा ने लिखा था, कि 'मेरे नाम का इस्तेमाल झूठी कहानियों के लिए किया जाता है, मेरे पति अगर प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो भी मुझे ब्लेम किया जाता है, लेकिन मैं चुप रहती हूं. ड्रेसिंग रूम से लेकर चयन तक में मेरे नाम को घसीटा जाता है, लेकिन मैं कुछ नहीं कहती हूं. कहा जाता है, कि मैं टीम मीटिंग में शामिल रहती हूं और टीम के चयन की मीटिंग में भी रहती हूं.
अब कहा गया, कि मुझे विश्व कप के दौरान चयनकर्ता चाय पिलाने में व्यस्त थे. मैं इन सब बातों से दुखी हो चुकी हूं, इसलिए मुझे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ रही है. यह सभी खबरे झूठी हैं, जो मेरे बारे में फैलाई जाती हैं.'
फारुख इंजीनियर ने मांगी माफ़ी

फारुख इंजीनियर ने अनुष्का शर्मा के इस ट्विटर पोस्ट के बाद माफ़ी मांगी, उन्होंने कहा, 'अनुष्का मेरी बेटी जैसी है. मैं उसे ब्लेम नहीं करना चाहता था. मैं सिर्फ चयनकर्ताओं के लिए बोलना चाहता था. मेरे बयान को गलत समझा गया है.'
अब डायना इडूल्जी ने लगाई फारुख इंजीनियर को फटकार
सीओए की सदस्य रह चुकी व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व क्रिकेटर डायना इडूल्जी ने अपने एक बयान में फारुख इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा, 'वह मेरे पुराने दोस्त हैं, जिन्हें मैं कई सालों से जानती हूं, लेकिन मैं ये देखकर हैरान हूं कि क्रिकेट को लेकर उनकी जानकारी बहुत खराब है. काश वह इस तरह के बेवकूफाना बयान देने से पहले थोड़ा सोच लेते. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि मैं उनके खेल का सम्मान करती हूं. मुझे लगता है, कि जिसने जितना भी क्रिकेट खेला है हमे उसका सम्मान करना चाहिए
