धोनी की बैटिंग का मजाक उड़ाकर फंस गया यह दिग्गज क्रिकेटर, फैंस बोले धोनी जैसा खेलने...
धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हे किसी तारीफ़ की जरुरत नहीं होती। उनका प्रदर्शन ही टीम के लिए और उनके फैंस के लिए संजीवनी का काम करता है। आईपीएल हो या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हर जगह उन्होंने खुद को साबित किया है चाहे कप्तानी के रूप में हो या फिनिशर के रूप में या फिर विकेट कीपर के रूप में।
Third party image reference
धोनी ने हर बार शानदार प्रदर्शन कर के टीम को जीत दिलाया है उन्हें विश्व का सबसे बेस्ट फिनिशर भी कहा जाता है। ऐसे में किसी खिलाड़ी द्वारा उनके बल्लेबाजी का मजाक उड़ाना फैंस को बिलकुल अच्छा नहीं लगता। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एडम जंपा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे कप में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया रेडबैक्स की ओर से बल्लेबाजी में जौहर दिखाए और अपनी टीम को हैरतअंगेज जीत दिलाई।
Third party image reference
जंपा ने मात्र 15 गेंदों का सामना किया और 35 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के चलते क्वींसलैंड को हार झेलनी पड़ी। जंपा ने शानदार तरीके से मैच को फिनिश कर जीत लिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि ऐसी पारी तो एमएस धोनी भी कभी नहीं खेल सकते थे जैसी पारी मैंने खेली है।
Third party image reference
हालांकि जंपा को बाद में एहसास हो गया कि मैं कुछ गलत बोल रहा हूँ तो उन्होंने तुरंत कहा कि मैं मजाक कर रहा हूँ लेकिन धोनी के फैंस ने सोशल मिडिया पर जंपा की जैम कर लताड़ लगाई है। एक फैंस ने लिखा कि धोनी जैसा बल्लेबाजी करने के लिए आपको अभी 10 साल क्रिकेट सीखना होगा


