बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली अपने साथी खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई में नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। दरअसल गांगुली चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम में उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले सचिन तेंदुलकर युवाओं को संवारने का काम करें। सौरव गांगुली चाहते हैं कि सचिन युवाओं को बल्लेबाज़ी के गुण सिखाएं और उनको चैंपियन बनाने में योगदान करें।



इस संदर्भ में सूत्रों का कहना था यह प्रक्रिया शुरु हो चुकी है लेकिन यह सब कैसे होता है और इसका नतीजा क्या निकलकर आता है इस पर अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगी। लेकिन सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो ऋषभ पंत, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ी सचिन जैसे दिग्गज के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे।

ये सभी सिर्फ क्रिकेटिंग स्किल को लेकर ही बात नहीं करें बल्कि खेल के मानसिक पहलू पर भी चर्चा होगी। इस काम के लिए सचिन से बेहतर कौन हो सकता है जिनके पास 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए यह एक और बड़ा फैसला होगा।बता दें कि सचिन तेंदुलकर की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाज़ों में होती है ।


सचिन तेंदुलकर दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज़ हैं जिनके नाम 100 शतक हैं। यही नहीं माना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर अनुभव जरूर ही युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साहित होगा। हालांकि यह देखने वाली बात रहती है कि सचिन तेंदुलकर को क्या बड़ी जिम्मेदारी अब दी जाती है