साथ खेल चुके आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उड़ाया धोनी की बल्लेबाजी का मजाक, फिर मांगनी पड़ी माफी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक माना जाता है. हालांकि वह पिछले काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. लेकिन आज भी युवा क्रिकेटर उनके अंदाज के मुरीद हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जंपा ने धोनी को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया, जिससे उनके प्रशंसक नाराज हो सकते हैं.
हालांकि जब जम्पा को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ही माफी मांग ली.
हालांकि जब जम्पा को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ही माफी मांग ली.
बता दें कि एडम जंपा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे कप में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया रेडबैक्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 35 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी.
27 गेंदों में चाहिए थे 49 रन और 3 गेंद शेष रहते जीत लिया मैच
एडम जंपा जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 49 रन बनाने थे. जंपा ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम 3 गेंद शेष रहते ही मैच जीत गई. एडम जंपा ने मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शक है कि ऐसी पारी तो एमएस धोनी भी नहीं खेल सकते थे. लेकिन जब उन्हें इस गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने इसे मजाक करार दिया.
एडम जंपा ने कहा- मुझे नहीं पता कि धोनी भी इस तरह से फिनिश कर सकते थे. मजाक कर रहा हूं. इससे काफी लोग हर्ट हो जाएंगे. सच कह रहा हूं मैं मजाक कर रहा हूं. माफ कीजिएगा. वह इस तरह से मैच फिनिश कर देते. बता दे कि एडम जंपा आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं. जंपा 2016 में धोनी की कप्तानी में पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा रहे थे