वीडियो : ऐसा क्या हुआ जो रोहित शर्मा को पत्रकार से बोलना पड़ा, अभी तक मेरा खत्म नही हुआ
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रविवार 3 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. इस मैच से पहले आज शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.
पत्रकार को रोहित को बीच में टोकना पड़ा भारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की, इस पर बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा, हम इस फॉर्मेट में अपनी रैंकिंग अच्छी करना चाहते हैं और ऊपर की ओर बढ़ना चाहते हैं.

साथ ही उन्होंने कहा, शायद फिलहाल हमारी टी-20 रैंकिंग 5 या 6 है. जहां तक है 5 है. इसके बाद उन्होंने भारत की रैंकिंग कंफर्म करने के लिए अपने आस-पास के लोगो से पूछा और उन्हें पता चला, कि वह इस मामले में सही है. फिर उन्होंने कहा, हां मैं पक्का हूं, कि भारत की टी-20 रैंकिंग नंबर-5 है. मैंने अपना होमवर्क काफी अच्छी तरह से किया है.
उन्होंने अपनी बात खत्म भी नहीं की थी, कि एक पत्रकार उनसे दूसरा सवाल करने लगा, इतने में भारतीय कप्तान थोड़ा गुस्से में आ गए और उन्होंने उस पत्रकार से कहा, 'अभी तक मेरा खत्म नहीं हुआ'
यहाँ देखें घटना का वीडियो
What position are India ranked in T20Is?
Rohit Sharma has done his homework
461 people are talking about this
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पत्रकार ने बीच में टोका और रोहित ने उसे जवाब देते हुए कहा, 'अभी तक मेरा खत्म नहीं हुआ'
मैच में प्रदुषण चिंता का विषय
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के इस पहले टी-20 मैच में प्रदुषण चिंता का विषय बन गया है. दरअसल, दीपावली के बाद दिल्ली में काफी ज्यादा प्रदुषण हो गया है, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है. प्रदुषण की वजह से बंगलादेशी खिलाड़ियों ने मास्क लगाकर प्रैक्टिस की थी

