बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कहा जाता है। जितना पैसा बीसीसीआई के पास है, उतना पैसा किसी अन्य क्रिकेट बोर्ड के पास नहीं है।


इस समय विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है विदेशी दौरों पर भी भारतीय टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

दरअसल आपको बता दें कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम को विदेशी दौरों के लिए मिलने वाले भत्ते को अब दोगुना कर दिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का संचालन कर ही सीओए ने विदेशी दौरों के लिए मिलने वाले डेली अलाउंस को दुगुना कर दिया है।


नए दैनिक भत्ता के तहत अब से विदेशी दौरे पर जाने पर एक खिलाड़ी को रोजाना 250 डॉलर यानि 17,799.30 रुपये मिलेंगे। इससे पहले यह रकम 125 डॉलर यानि 8,899.65 रुपये प्रतिदिन थी। इस ऐलान के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी खुश हैं।


भारतीय टीम इस साल लगभग अपने सारे मैच घर पर ही खेलेगी अगले साल की मीडिया अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड दौरे के दौरे के साथ करेगी। ये भत्ता बिजनेस क्लास में यात्रा, आवास और लॉन्ड्री के खर्चे से इतर है, जिसका वहन बीसीसीआई करता है