अनुभवी स्पिन गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह क्रिकेट के मैदान से दूर से होने के बाद भी चर्चा बटोर ली लेते हैं भारत के सबसे बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाज माने जाने वाले हरभजन सिंह किसी ना किसी तरह से सुर्खियां हासिल कर ही लेते हैं।
कपिल शर्मा के शो में पहुंचेंगे हरभजन सिंह और उनकी पत्नी
इसी तरह से कुछ इन दिनों उन्होंने भारत के कॉमेडियन शो कपिल शर्मा शो में अपनी मौजूदगी दिखाने जा रहे हैं जहां उन्होंने अपनी पत्नी गीता बसरा और उनके घर से जुड़े खुलासे करेंगे।
आने वाले दिनों में इस शो का संचालन होगा जिसमें हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा काफी मस्ती करते नजर आएंगे। सोनी चैनल पर आने वाले इस रियलिटी शो में भज्जी और गीता बसरा ने खास चमक बिखेरी।
घर के झगड़े का खुलासा, तो भज्जी की सास ने कही ये बात
भारतीय टीम से दूर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के बीच शादी के बाद के भी कई खुलासे हुए तो इस कपल ने खूब मस्ती की जो आपको भी हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देगी।

इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। द कपिल शर्मा नाम के इस शो में भज्जी ने अपने घर को लेकर खुलासा किया जिसमें उन्होंने गीता बसरा के साथ हुए झगड़े को लेकर बताया कि।
भज्जी की सास की डांट का ये किस्सा
' एक बार मेरी और इनकी(गीता) की लड़ाई हो गई। तो उन्होंने अपने घर पर फोन कर दिया। इन्होंने अपनी मम्मी को कहा कि मेरा हरभजन से बहुत गंदे वाला झगड़ा हो गया है। इसलिए मैं तीन महीनों के लिए आपके घर आ रही हूं। इस पर गीता की मम्मी ने अपनी बेटी से कहा कि तू वहीं रूक, जिसने गलती की है उसी को सजा मिलेगी।, तू वहीं रूक, मैं 6 महीनों के लिए वहां आ रही हूं। ' इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

इसके बाद आगे भज्जी ने इस शो में बताया कि श्रीलंका की एक लड़की से उनकी दोस्ती हो गई। जिससे उन्हें इंग्लिश सीखने में मदद मिली। इंग्लिश में उनका हाथ काफी तंग है लेकिन पिछले साल स्काई स्पोर्स्ट के लिए इंग्लिश में कॉमेन्ट्री भी करने पहुंचे थे