टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा. उन्होंने इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में असाधारण प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड जोड़े और अब इस साल के बचे लगभग 2 महीनों में भी वे अपने नाम कई रिकॉर्ड जोड़ सकते हैं. इन्ही में से एक है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड.

Copyright Holder: Desi View
रोहित अब तक 346 मैचों की 352 पारियों में 44.29 की औसत से 13243 रन बना चुके हैं. जिसमे उनके 37 शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1200 चौके जबकि 392 छक्के निकले हैं.

Copyright Holder: Desi View
रोहित 392 छक्कों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज हैं. रोहित अगर आने वाले मैचों में 7 छक्के और लगा देते हैं. तो वे न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ इस सूची में तीसरे स्थान पर आ जायेंगे.

Copyright Holder: Desi View
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विंडीज के विस्फोटक क्रिस गेल शीर्ष पायदान पर हैं. गेल ने अब तक 462 मैचों की 530 पारियों में 38.79 की औसत से 19321 रन बनाये हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 534 छक्के निकले हैं. वे 500 या उससे ज्यादा छक्के लगाने विश्व के इकलौते खिलाड़ी हैं.

Copyright Holder: Desi View


आपको बता दे रोहित 400 छक्कों से भी मात्र 8 कदम की दुरी पर हैं. 400 छक्के पुरे करते ही वे ये कारनामा करने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे