गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले चेतेश्वर पुजारा ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात
भारतीय टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम की मजबूत बल्लेबाजी को पिंक गेंद के हिसाब से ढलने में ज्यादा समस्या नहीं होगी. 3 साल पहले इसे दलीप ट्रॉफी में लागू किया गया था. तब चेतेश्वर पुजारा ने इंडिया ब्लू की तरफ से दो शतकों की मदद से 453 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान नाबाद 256 रन की पारी भी खेली थी.

सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष है और उन्होंने ही डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत के लिए कदम बढ़ाया है. कोलकाता के ईडन गार्डन में 22 से 26 नवंबर के बीच डे नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा. पहली बार भारतीय टीम डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने वाली है, जिसको लेकर कई दिग्गजों का कहना है कि खिलाड़ियों को ओस से जुड़ी समस्या हो सकती है..
पुजारा ने कहा कि यह उत्साहित करने वाला होगा. हमने जो डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था वह प्रथम श्रेणी का था. यह टेस्ट मैच होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी खिलाड़ी इसके लिए उत्साहित है. पुजारा ने कहा कि 2016-17 सीजन में दूधिया रोशनी में गेंद ना दिखने की शिकायत थी. लेकिन अब वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है.
पुजारा ने कहा- हम जितना खेलेंगे, उतना ही हमें अनुभव मिलेगा कि कैसे इस गेंद से खेला जाए. हर गेंद में अपनी चुनौती होती है. मुझे लगता है कि लाल गेंद से गुलाबी गेंद से खेलने में ज्यादा बदलाव करना होगा. केवल पिंक खेल से खेलने का आदी होना होगा. इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि इससे कोई ज्यादा फर्क पड़ेगा. अगर हम कुछ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेंगे तो हम इसमें सुधार कर सकते हैं