कितनी होती है क्रिकेट अंपायर की सैलरी, जानकर आप भी बनना चाहेंगे अंपायर
केट खेलना और देखना तो सभी को पसंद है । हमारे देश में तो क्रिकेट की पूजा की जाती है । लेकिन क्रिकेट के खेल में अंपायर का बहुत बड़ा योगदान होता है । क्रिकेट के खिलाड़ी तो सामान्य तौर पर बहुत पैसा कमाते हैं । लेकिन शायद ही आपने कभी यह सोचा हो कि अंपायर को इस काम के लिए कितने पैसे दिए जाते हैं । अंपायर की सैलरी जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे ।आज हम आपको यह बताने वाले हैं, कि क्रिकेट अंपायर की सैलरी कितनी होती है ।
Third party image reference
क्रिकेट अंपायर की सैलरी के बारे में सीधे तौर पर कुछ बता पाना काफी मुश्किल है । क्योंकि जितना अच्छा अंपायर होता है, उसे जितना अनुभव होता है । उतनी ही अच्छी उसकी सैलरी भी होती है, इसके अलावा यह इस बात पर भी निर्भर करता है, कि वह क्रिकेट के किस फॉर्मेट में अंपायरिंग कर रहा है । अगर आईसीसी की बात करें तो वह अपने अंपायरों को एक सालाना सैलरी देता है । इसके अलावा हर मैच के अलग पैसे भी मिलते हैं । एक अंपायर की सालाना सैलरी 45000 डॉलर यानी करीब 27 लाख रुपए तक हो सकती है ।
Third party image reference
इसके अलावा एक अंपायर को एक दिवसीय मैच के 1000 डॉलर यानी करीब 70 हजार रुपए और टेस्ट मैच के 3000 डॉलर यानी 2 लाख तक मिल सकते हैं । एक टी-20 मैच के लिए 400 डॉलर यानी 27 हजार रुपये तक मिल सकते हैं । इतनी सैलरी सिर्फ सबसे अच्छे अंपायरों की होती है । लेकिन अंपायर का काम बिल्कुल भी आसान नहीं होता । इसके लिये बहुत अनुभव और फोकस की आवश्यकता होती है ।
Third party image reference
इसके अलावा एक अंपायर को स्पॉन्सरशिप के भी पैसे मिलते हैं । कई कंपनियां अंपायर के टीशर्ट पर अपनी कंपनी का नाम चाहती है, जिसके लिए वह अम्पायर को पैसे देती हैं । इसके अलावा एक अंपायर को घूमने फिरने के लिए टूर और मुफ्त में जहाज की टिकट भी मिल जाती है ।
इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुये यह कहा जा सकता है कि एक अंपायर की सैलरी 1 करोड़ से लेकर 3 करोड़ तक हो सकती है ।


