कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत अपने आदर्श धोनी के घर यानि रांची के फार्म हाउस में नजर आए थे। वहां ऋषभ पंत धोनी के साथ बात करते दिखे तो वहीं धोनी का पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए भी नजर आए थे।

Third party image reference
ऋषभ पंत और धोनी के बीच मुलाकात को लेकर कहा जा रहा था कि पंत खुद को मोटीवेट करने के लिए धोनी के साथ कुछ समय बिताने गए थे। गौरतलब है कि हाल के समय में ऋषभ पंत खासकर अपनी बल्लेबाजी में कोई कमाल कर नहीं कर पा रहे थे। यही कारण था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पंत धोनी के घर जाकर उनसे मिले थे और उनके साथ समय बिताया था।

Third party image reference
अब एक और विकेटकीपर पार्थिव पटेल रांची पहुंचे हैं। पार्थिव पटेल और धोनी की एक फोटो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि रांची में पार्थिव पटेल महान धोनी से मिले हैं।

Third party image reference


गौरतलब है कि पार्थिव पटेल कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन अभी तक भारतीय टीम में रेगुलर विकेटकीपर के तौर पर अपनी जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में पार्थिव पटेल ने बयान दिया था कि वो भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कई युवा विकेटकीपरों से प्रतिस्पार्धा करनी होगी। ऐसे में पार्थिव पटेल का धोनी से उनके होमटाउन जाकर मिलना फैन्स को लुभा रहा है