च फिक्सिंग की चर्चाओं के बीच अब शोएब अख्तर ने अपने बयान से नए विवाद को हवा दे दिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मैच फिक्सिंग पर एक नया बयान देते हुए अपने साथी खिलाड़ियों के ऊपर ही मैच फिक्सिंग का आरोप लगा दिया है।

 
अख्तर ने कहा है कि वे 21 लोगों के खिलाफ मैच खेल रहे थे जिसमें 11 लोग विपक्षी टीम के और 10 लोग अपनी टीम के थे। अख्तर के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से मैच फिक्सिंग को लेकर फंसती दिख रही है। पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट पर 2011 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पहले ही प्रतिबन्ध लग चुका है।


एक टीवी शो में बात करते वक्त अख्तर ने कहा कि मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि मैं कभी पाकिस्तान को धोखा नहीं दे सकता, कभी मैच फिक्सिंग नहीं करूंगा लेकिन मैं सटोरियों से घिरा हुआ था। मैं उस वक्त 21 लोगों के खिलाफ खेल रहा था, 11 उनके और 10 अपने। किसे मालूम कौन सट्टेबाज था।


उन्होंने कहा, 'उस समय बहुत मैच फिक्सिंग थी। आसिफ ने मुझे बताया था कि कौन से मैच फिक्स थे और उन्होंने यह कैसे किया।' अख्तर ने कहा कि वह ये सुनकर हैरान था कि आसिफ और आमिर ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के दौरान फिक्सिंग की है।

उन्होंने कहा कि जब मैंने इस बारे में सुना तो मैंने आमिर और आसिफ को समझाया था, मैं इतना नाराज था कि मैंने दीवार पर घूंसा मार दिया था