रोहित,सचिन,सहवाग तीनो में से कौन है खतरनाक ओपनर बल्लेबाज, जानकर विश्वास नहीं कर पाएंगे
क्रिकेट की दुनिया में प्रारंभिक बल्लेबाजों की अहम भूमिका होती है प्रारंभिक बल्लेबाज अगर टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब हो जाते हैं तो कोई भी टीम हो वह अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो जाती है लेकिन अगर टीम के ओपनर बल्लेबाज ही जल्द आउट हो जाए तो टीम को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन भारतीय टीम के जितने भी ओपनर बल्लेबाज हुए हैं पिछले 10 वर्षों में वह काफी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।
Third party image reference
3.सचिन तेंदुलकर: भारतीय टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए 344 मैच खेले हैं और उन्होंने इस दौरान 340 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 48.29 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 15310 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से 45 शतक और 75 अर्धशतक निकले हैं।
Third party image reference
2.वीरेंद्र सहवाग: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने वनडे करियर में बतौर ओपनर बल्लेबाज 204 मैचों में से 202 मैचों में 36.93 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 7240 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं।
Third party image reference
1.रोहित शर्मा: टीम इंडिया के वर्तमान क्रिकेटर और टीम इंडिया के वनडे उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 134 मैचों में बतौर ओपनर बल्लेबाज 57.42 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 6719 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से 25 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं


