हार्दिक पांड्या को आई धोनी की याद, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- मिस कर रहा हूं
चोट की वजह से क्रिकेट से दूर भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को महेंद्र सिंह धोनी की खूब याद आ रही है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके साथ कैप्शन लिखा है- इस छोटी को मिस कर रहा हूं (और बड़े इंसान को भी)। तस्वीर में धोनी और हार्दिक बाजार में घूमते हुए दिख रहे हैं।देखें पोस्ट-
बता दें कि हार्दिक क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया में अंदर बाहर हो रहे हैं। दरअसल पिछले साल एशिया कप के दौरान उनकी पीठ पर चोट लग गई थी। हार्दिक ने किसी तरह विश्व कप के लिए खुद को रिकवर किया। लेकिन इसके बाद उन्हें टीम इंडिया के दो दौरों से आराम दे दिया गया। अब हार्दिक सर्जरी करवा चुके हैं। उनकी वापसी अगले साल आईपीएल तक हो सकती है।
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर भी लोगों की नजरें बनी हुई हैं। हालांकि टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बोल चुके हैं कि हमने धोनी से आगे देखना शुरू कर दिया है। लेकिन फिर भी क्रिकेट फैंस को धोनी के लौटने का इंतजार है। संभावना है कि धोनी 2020 टी-20 क्रिकेट विश्व कप के बाद ही संन्यास लेंगे लेकिन चयनकर्ताओं को मूड कुछ और ही नजर आ रहा है

