भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 18 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में स्प्रिट ऑफ़ ग्लोबल चैलेंज में भाग लेते हुए सिडनी क्रिकेट मैदान में शानदार प्रदर्शन किया। 'एबीसी न्यूज़' को दिए गए इंटरव्यू के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें बचपन से ही तेज गेंदबाजी करना पसंद है। इसी इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन तेंदुलकर से उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स का नाम लिया। जब अर्जुन तेंदुलकर से पूछा गया कि तुम्हारे पापा तुम्हे क्या सलाह देते हैं तो अर्जुन ने कहा कि 'पापा सिर्फ बिना डर के खेलने और टीम में शत प्रतिशत देने की बात कहते हैं।'


Third party image reference
आपको बता दूं कि टीम इंडिया के क्रिकेटर्स क्लब की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने धुआंधार प्रदर्शन से सिर्फ 27 गेंदों पर 48 रन बना डाले थे। इतना ही नहीं अर्जुन ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और चार विकेट भी लिए थे। अर्जुन तेंदुलकर उभरते हुए एक बेहतरीन ऑल राउंडर हैं।


Third party image reference
आपको क्या लगता है कि सबसे पहले पृथ्वी शॉ भारतीय टीम आ पाएंगे या उनसे पहले अर्जुन तेंदुलकर भारतीय टीम में आ जाएंगे। आप अपने विचार मुझे कमेन्ट करके जरूर बताएं।

आर्टिकल को लाइक कीजिये, अपने दोस्तों संग शेयर जरूर कीजिये, क्रिकेट की ताजा और रोचक ख़बरों के लिए इस क्रिकेट फैक्ट्स चैनल को फॉलो जरूर कीजिये। क्रिकेट फैक्ट्स चैनल पर आने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद