रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की बात करें तो इस टीम ने आज तक कोई भी ख़िताब हासिल नहीं किया लेकिन 2020 आईपीएल के लिए यह पूरी तरह तैयार हैं ?

आईपीएल के 12 सालों का इतिहास देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर बैंगलोरऐसी टीम है जिसने आज तक कोई भी खिताब अपने नाम नहीं किया है, विराट कोहली इसकी कप्तानी करते हैं और इनके मार्गदर्शन में आज तक टीम का फ्लॉप प्रदर्शन रहा हैं, टीम में कई सारे बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन विराट कोहली अभी भी इस टीम को चैंपियन नहीं बना पाए हैं।


आईपीएल 2020 में अगर रॉयल चैलेंजर की टीम में तीन धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल कर लिया जाये तो इनकी टीम काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी और खिताब भी जीत सकती है।

 
1 जेसन रॉय :- रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को अपनी टीम को मजबूत करने के लिए इंग्लैंड के तूफानी धुरंधर ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय को खरीद लेना चाहिए जो ओपनिंग में ताबड़तोड़ छक्के बरसाते हैं, यह नीलामी में उतरेंगे और उनको भारी भरकम मोटी रकम में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु में खरीदा जा सकता है उन्होंने हाल में ही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।


2 आदिल राशिद :- इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद की बात करें तो यह लेग स्पिन के कारण जाने जाते हैं, 2019 के वर्ल्ड कप में भी इसने काफी जबरदस्त तहलका मचाया था, फिलहाल टी-20 के बेहतरीन गेंदबाजों से एक हैं, आरसीबी टीम इनको खरीद ली तो यह अकेले दम पर कई मैच जिता सकते हैं।


3 करुण नायर :- हाल में ही शादी करने वाले करुण नायर की बात करें तो यह आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं आरसीबी चाहे तो इनको किंग्स इलेवन पंजाब से अपनी टीम में शामिल कर सकता है टेस्ट क्रिकेट में इनके नाम तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज।