श्रीलंका के खिलाफ तीन टी 20 मुकाबले की सीरीज के आखिरी मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है। बता दें कि जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की है । सीरीज के तीन मुकाबलों में कंगारू टीम का जलवा रहा है, यही नहीं डेविड वॉर्नर ने भी पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।



डेविड वॉर्नर का इस सीरीज में लगातार तीसरी बार 50 + का स्कोर रहा है। उन्होंने पहले मुकाबले में नाबाद 100 रन, जबकि दूसरे में नाबाद 60 और अब तीसरे टी 20 में नाबाद 57 रनों की पारी खेली है। इसी के साथ डेविड वॉर्नर किसी दि्वपक्षीय सीरीज में 3 बार 50 या उससे अधिक रन का स्कोर बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

डेविड वॉर्नर से पहले विराट कोहली और कॉलिन मुनरो ने यह कारनाम किया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने 2015-16 के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नाबाद 90, नाबाद 59 और 50 रन की पारी खेली थी, वह दि्वपक्षीय इंटरनेशनल टी 20 में 3 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने थे।

उसके बाद कीवी खिलाड़ी कॉलिन मुनरो ने 2017-18 में विंडीज के खिलाफ 53,66 और 104 रन बनाते हुए इस सूची में अपना नाम जोड़ा था। विराट और मनुरो ने भी ये पचास लगातार 3 पारियों में लगाए थे। बता दें कि डेविड वॉर्नर काफी वक्त से फॉर्म से संघर्ष कर रहे थे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में भी बढ़िया नहीं किया था इसके बाद सवाल खड़े हो रहे थे। अब वॉर्नर के लिए टी 20 सीरीज बढ़िया रही है