दोस्तों आपको बता दें कि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम T20I और टेस्ट सीरीज के लिए भारत पहुंच चुकी है। T20I सीरीज की शुरुआत 3 नवंबर को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से हो रही है।इस मैच से पहले बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो प्रेस कांफ्रेंस के जरिये मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर लगे बैन को टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया I

google
शाकिब के बैन के बारे में डोमिंगो ने अपने बयान में कहा, "पिछले कुछ हफ़्ते टीम के लिए काफी मुश्किल रहे हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी चीजें लोगों के साथ घटित हो जाती हैं, टीम यहां शानदार प्रदर्शन कर रही है, वे वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम के अंदर काफी खुशी का माहौल है, तो यह हमारी तैयारी के लिए एक अच्छी शुरुआत है।"

google
उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि शाकिब ने एक गलती की है और इसके लिए कीमत चुका रहे हैं। ये बात जाहिर है, उनकी हार टीम के प्रदर्शन को प्रभावित करेगी लेकिन कोच के रूप में हमारा काम टीम को तैयार रखना और विश्व कप के लिए तैयार करना है।

google
टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को T20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में रोहित शर्मा मेजबान टीम की कमान संभालेंगे। कोहली की अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए बांग्लादेश के कोच डोमिंगो ने कहा, "कोई विराट नहीं है, कोई शाकिब नहीं है। शाकिब के न होने से भारत को बड़ा फायदा है और विराट के न होने से बांग्लादेश को फायदा है। हालांकि विराट कोहली अगर टी20 सीरीज खेल रहे होते तो बहुत अच्छा होता क्योंकि हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ खेलना चाहते थे।

google
उन्होंने आगे कहा, अगर आप बांग्लादेश के सभी क्रिकेटरों से पूछेंगे, तो वे विराट के खिलाफ अपने कौशल का परीक्षण करना चाहेंगे। यह निराशाजनक बात है कि वह नहीं खेल रहे हैं, लेकिन हम पूरी तरह से उनके वर्कलोड को समझते हैं। एक कोच के रूप में मुझे खुशी है कि वे खेल नहीं रहे हैं।