भारतीय टीम फिलहाल वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। वेस्ट इंडीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से टी-20 सीरीज शुरू होगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जिसमें भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी शामिल नहीं हैं।

Third party image reference
हालांकि टीम के चयन से पूर्व लोग भले ही यह मानकर चल रहे हों कि अफ्रीका के खिलाफ एमएस धोनी का चयन नहीं होगा। लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इन सब तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए खुलासा करते हुए बताया कि धोनी ने खुद साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देजनर खुद सेलेक्शन कमेटी को खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कहा है। इसीलिए अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Copyright Holder: Cricket Facts
मुख्य चयनकर्ता ने हैरानी जताते हुए कहा कि वास्तव में यह बहुत ही चौंकाने वाला था कि कैसे हर दूसरे दिन एमएस धोनी की जगह को लेकर बहस की जा रही है। एमएसके प्रसाद ने कहा कि इन सब अफवाहों को विराम देना जरूरी था। क्योंकि एमएस धोनी खुद सामने आकर आलोचकों के सवालों का जवाब नहीं देंगे। आपको बता दें कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी ने 2020 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम योजनाओं के साथ आगे जाने का समय दिया है।

Copyright Holder: Cricket Facts
एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी खुद महसूस करते हैं कि लोगों की राय से पहले टीम का हित पहले है। धोनी इस तथ्य को भी देखते हुए कि यदि भारतीय युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो जाते हैं, तो वनडे में अभी भी हमारे पास कोई बढ़िया विकेटकीपर का विकल्प मौजूद नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एमएस धोनी ने संन्यास न लेने पर अपनी सहमति दी है। आगे एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी ने यह भी कहा है कि जब वह इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाएंगे कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और विकेटकीपिंग विभाग में सेलेक्टरों के पास जरूरी बेंच स्ट्रेंथ है, तो वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Copyright Holder: Cricket Facts
आपको बता दें कि धोनी ने खुद कह दिया है कि जब भारतीय टीम के पास विकेटकीपर का अच्छा विकल्प हो जाएगा। तब वे संन्यास की घोषणा कर देंगे। आपको बता दें कि एमएस धोनी के संन्यास को लेकर जितनी भी अफवाहें उठ रही थी, उन पर एमएसके प्रसाद ने विराम लगाते हुए धोनी के विचारों को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। इस बात से साफ जाहिर हो जाता है कि, एमएस धोनी अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। वे संन्यास तभी लेंगे, जब भारतीय टीम के पास विकेटकीपर का अच्छा विकल्प हो जाएगा। फैंस के लिए भी यह खुशी की बात है, कि एमएस धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे, जब तक भारतीय टीम के पास विकेटकीपर का अच्छा विकल्प नहीं हो जाता। आपको बता दें कि एमएस धोनी भारतीय टीम में बहुत ही जल्द खेलते हुए दिखाई देंगे