एंटीगुआ.या पूनिया के 75 रनों की धमाकेदार बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक रन से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि मैच के दौरान मैदान में एक लाजवाब वाकय देखने को मिला. जहां हरमनप्रीत ने एक ऐसा कैच लपका, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, हुआ यूं कि जब विंडीज महिला टीम बल्लेबाजी कर रही थी. तब एकता बिष्ट की गेंद पर टेलर ने गेंद को छक्के के लिए खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़ी हरमनप्रीत कौर ने उसे लपक लिया. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर ने एक हाथ से हवा में उड़कर बाउंड्री लाइन पर इस कैच को लपका. हरमनप्रीत के इस कैच के बाद वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को पवेलियन लौटना पड़ा.