जो काम 72 टी-20 मैच खेलकर नहीं कर सके कोहली, इस खिलाड़ी ने 3 पारियों में कर दिखाया
Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, जिसमें कुछ उपलब्धियां तो ऐसे ही हैं जिसे हासिल करना तो दूर किसी किसी क्रिकेटर के लिए उस बारे में सोचना भी बहुत बड़ी बात होगी। लेकिन इसी क्रम में आज हम बात करेंगे टी-20 क्रिकेट के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जिसे विराट कोहली 72 T20 मैच में नहीं बना सके लेकिन एक युवा भारतीय क्रिकेटर सिर्फ तीन पारियों में बना दिया।
कोहली नहीं बना पाए टी-20 में यह रिकॉर्ड
Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 72 टी-20 मैचों का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने लगभग 50 की औसत से रन बनाए। विराट कोहली ने अपने पारियों के दौरान टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की लेकिन आज तक उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया। लेकिन इसी क्रम में एक अन्य युवा बल्लेबाज की बात करें तो वह टीम में आने के बाद टॉप ऑर्डर में सिर्फ तीन पारियां खेला और शतक ठोक दिया।
तीन पारियां खेलकर ठोक दिया शतक
Third party image reference
हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज केएल राहुल के बारे में जिन्होंने T20 क्रिकेट में मध्यक्रम और टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोकने की उपलब्धि अपने नाम की है। केएल राहुल ने सन 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए तेजी से शतक ठोका था जबकि 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था।
Third party image reference
केएल राहुल की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उन्हें टीम में लगातार मौके नहीं मिलते हैं, अगर केएल राहुल को इस साल लगातार मौके मिले होते तो शायद केएल राहुल सन 2019 में भी शतक ठोक सकते थे।



