ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का किया 3-0 से सूपड़ा साफ, तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने रचा इतिहास, बनाएं इतने सारे रिकॉर्ड ?
तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से धो डाला इस मैच में भी डेविड वॉर्नर के बल्ले से शानदार फिफ्टी निकली उन्होंने 57 रनों की नाबाद पारी खेली, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर डाला।
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी धुरंधर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इतिहास रच डाला इसने तीनों मैचों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली यह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गये जिन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में 50 या उससे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया, इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और कोलिन मुनरो के नाम था।
डेविड वॉर्नर ने इस सीरीज के पहले मैच में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में 60* रन बनाए और तीसरे में नाबाद 57 रनों की पारी खेली हैं।
डेविड वॉर्नर की बात करें तो यह आस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गये जिन्होंने अपने टी-20 करियर में 9000 रन पूरे कर लिए जबकि अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो इन्होंने 2000 रन पुरे किये हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बन गये जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 100 से ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 105 छक्के एडम गिलक्रिष्ट ने जमाए हैं
