भारतीय घरेलू वनडे क्रिकेट देवधर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज इंडिया-A और इंडिया-C के बीच आज रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल की टीम इंडिया-C ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी टीम इंडिया-C की ओपनिंग जोड़ी कप्तान शुभमन गिल और विस्फोटक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और इस समय देवधर ट्रॉफी में इंडिया-C के विस्फोटक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इस मैच में लाजवाब प्रदर्शन किया है। मयंक अग्रवाल ने 96 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली है।



और अंत में मयंक अग्रवाल 111 गेंदों में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गये है।


खबर लिखें जाने तक इंडिया-C टीम ने 39 ओवरों में 1 विकेट खोकर 227 रनों का स्कोर बना लिया है। और कप्तान शुभमन गिल 120 गेंदों में 99 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे है प्रियम गर्ग 3 गेंदों में 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे है