2 नवंबर 2014 से 1 नवंबर 2019 तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज, नंबर-1 सबसे धाकड़
नवंबर 2014 से 1 नवंबर 2019 तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच धाकड़ बल्लेबाजों के बारे में आज हम आप लोगों से इस आर्टिकल के माध्यम से बात करने वाले हैं।
1. रोहित शर्मा
credit: third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में पहले पायदान पर मौजूद हैं। बीते 5 सालों में रोहित शर्मा ने 94 एकदिवसीय मैच खेले हैं और इस दौरान रोहित शर्मा ने 166 छक्के लगाए हैं।
2. इयोन मोर्गन
credit: third party image reference
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने बीते 5 सालों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए इस सूची में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। बीते 5 सालों में इयोन मोर्गन ने 110 एकदिवसीय मैचों में 131 छक्के लगाए हैं।
3. क्रिस गेल
credit: third party image reference
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज की तरफ से बीते 5 सालों में 43 एकदिवसीय मैचों में 122 छक्के जड़ चुके हैं।4. मार्टिन गुप्टिल
credit: third party image reference
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की तरफ से बीते 5 सालों में कुल 92 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इस दौरान मार्टिन गुप्टिल ने कुल 122 छक्के लगाए हैं।
5. जोस बटलर
credit: third party image reference
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम भी इस सूची में शामिल है जोश बटलर ने बीते 5 सालों में इंग्लैंड की तरफ से कुल 105 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 97 छक्के लगाए हैं।