Search
हसन रज़ा( पाकिस्तान):
हसन रजा ने 90 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अपनी उम्र की वजह से काफी उत्तेजना पैदा की। 14 वर्ष और 227 दिनों में - जब ज्यादातर बच्चे अपनी स्कूल परीक्षाओं में व्यस्त रहते हैं - पाकिस्तान की टीम के हसन रजा ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने के लिए सबसे कम उम्र के क्रिकेट खिलाड़ी बनकर इतिहास बनाया था।

Search
स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज ने निर्णायक रूप से शुरुआत की थी, जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ पाकिस्तान के फैसलबाद, सन 1996 में अपने पहले मैच में 27 रन बनाये थे, और उससे बहुत उम्मीद की गई। हालांकि, वह अपना फॉर्म जारी नहीं रख सका और जल्द ही चयनकर्ताओं की नज़र इनसे हट गई।

Google search
हसन रजा ने पाकिस्तान की टीम के लिए केवल 7 टेस्ट खेले और दो अर्धशतक के साथ 26 के औसत से 235 रन बनाए। वर्तमान में, 34 वर्षीय पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में कैरियर जारी रखा है और अभी भी वापसी की उम्मीद कर रहा है