शुभमन गिल (143), मयंक अग्रवाल (120) और सूर्य कुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारियों की सहायता से रांची में खेले जा रहे देवधर ट्रॉफी मैच में इंडिया सी ने इंडिया ए के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 366 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।




इंडिया सी की पारी में कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 142 गेंदों में 143 रनों की शतकीय पारी ख्ेाली। वहीं मयंक अग्रवाल ने 111 गेंदों में 120 रनों बनाए। पारी का मुख्य आकर्षण मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। जिन्होंने शानदार पावर हिटिंग की सहायता से केवल 29 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेल दी।




एक वक्त मुम्बई का ये बल्लेबाज 16 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद था। इसके बार उन्होंने अपना गियर बदलते हुए अगली 13 गेंदों पर 54 रन डाले। शुभमन गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के  लगाए। मयंक अग्रवाल ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से शतक लगाया